Wednesday, 12 July 2017

बेखुदी के पल।

खुद को भूल जाना एक अद्वितीय अनुभव है। जो इश्क़ में होते है, वे थोड़ी देर इस हालत में जरूर होते हैं। बेखुदी में सनम ,उठ गए जो कदम। जब आप अपने होने को भूल जाते है, तभी दुनिया को अपना सर्वोत्तम देने और दुनिया से उसका सर्वोत्तम पाने की स्थिति में होते है। स्व के पार जाने की स्थिति को आजकल फ्लोस्टेट कहा जाता है। इसे एकाग्रता की चरम स्थिति के तौर पर देखा जाता है।  ऐसा कोई भी काम, जिसमे कल्पना भाव और एकाग्रता की जरुरत हो, बगैर फ्लो स्टेट पूरा नहीं हो सकता है। 

No comments:

Post a Comment